कल बड़वानी आएंगे झारखंड के राज्यपाल:पूर्व पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल के पोते की शादी में शामिल होंगे

झारखंड के राज्यपाल थावरचंद गेहलोद का बड़वानी जिले में कल बुधवार को आगमन होगा। इस दौरान वे ग्राम सुस्तीखेड़ा में वैवाहिक आयोजन में शामिल होंगे। अजजा मोर्चाे प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद शिंदे ने बताया कि राज्यपाल गेहलोत बुधवार को सुबह 10 बजे नागदा से दोपहर 12 बजे इंदौर के रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे इंदौर से कार से खलघाट, ठीकरी, जुलवानिया, राजपुर, पलसूद होकर शाम 4.15 बजे ग्राम सुस्तीखेड़ा में विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां प्रदेश के पूर्व पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल के पोते रोहित पटेल के विवाह समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद रात्रि 8 बजे इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *