कल बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक:नामकुम में होगा मंईयां सम्मान समारोह, 56 लाख महिलाओं के खाते में जाएगा 5 हजार, जुटेंगी 4 लाख महिलाएं

राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम कल नामकुम के आर्मी ग्राउंड में होगा। इसके सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कल होने वाले भव्य कार्यक्रम में राज्यभर से महिलाओं के लाने की व्यवस्था की कई है। राज्य के सभी 24 जिलों से 3 से 4 लाख लाभुकों के रांची आने की संभावना है। इसे लेकर रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें तमाम आवश्यक निर्देश दिए हैं। एक साथ जाएगी दो महीने की किस्त कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए झामुमो के राष्ट्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सोमवार को मंईयां सम्मान योजना की 56 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में पांच-पांच हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे। बताया कि दिसंबर में कुछ लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। जिनके खाते में दिसंबर का पैसा नहीं गया है, उनके अकाउंट में 6 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक साथ 5000 रुपए डालेंगे। ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव सोमवार को होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल और शहर के अन्य इलाकों में पांच हजार जवान तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर जवानों को मुस्तैदी से तैनात रहने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम में नामकुम मार्ग में विशेष जवानों को तैनात किया गया जो लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए शहर में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक ट्रैफिक में बदलाव लागू रहेगा। रामपुर रिंग रोड चौक तुपुदाना रिंग रोड के बीच छोटी बड़ी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा। इस रूट चार्ट का रखें ध्यान अगस्त में शुरू हुई थी योजना झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मंईयां सम्मान योजना” की शुरुआत अगस्त 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सरकार ने तब महिलाओं के खाते में प्रति माह 1,000 रुपए ट्रांसफर करने का निर्णय लिया था। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने घोषणा पत्र में बड़ा ऐलान किया था कि यदि वह दोबारा सत्ता में लौटती है, तो मंईयां सम्मान योजना की राशि को बढ़ाकर 2,500 रुपए प्रति माह कर दिया जाएगा। इसी के तहत अब यह राशि दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *