नीमच में रविवार दोपहर जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से नीमच शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक जत्था वाहनों से रवाना हुआ। दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों, युवाओं, रोजगार आदि मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करने का निर्णय किया है। जहां भाजपा एक तरफ एक साल बेमिसाल का नारा दे रही है। तो वहीं कांग्रेस एक साल में भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए जाने की बात कह रही है। इसी को लेकर यह विधानसभा घेराव किया जाना है।


