कल से 8 दिन बंद रहेगा बोड़सरा अंडरब्रिज

बिलासपुर| आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए जांजगीर नैला–अकलतरा स्टेशनों के मध्य बोड़सरा गांव में स्थित अंडरब्रिज को 19 फरवरी गुरुवार सुबह 8 बजे से 26 फरवरी गुरुवार शाम 6 बजे तक यानी 8 दिन के लिए बंद किया जा रहा है। इस दौरान यातायात लिए आम जन कापन रेलवे फाटक और कन्हाई बंद अंडरब्रिज का उपयोग कर सकेंगे। रेलवे के अनुसार कार्य पूर्ण होने के बाद आवागमन पूर्व की तरह सुचारू रूप से बहाल कर दिया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक संकेतक लगाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *