कवर्धा में पकड़ाई MP की अवैध शराब:टमाटर कैरेट के बीच छिपाकर ला रहे थे, 45 लाख का सामान जब्त; ड्राइवर गिरफ्तार

कबीरधाम जिले में 25 लाख की अवैध शराब पकड़ाई है। सभी शराब मध्यप्रदेश निर्मित है। ट्रक में टमाटर से भरी कैरेट के बीच शराब को छुपाकर लाया जा रहा था। चिल्फी चेक पोस्ट में कार्रवाई के दौरान 400 पेटी से ज्यादा शराब और ट्रक को जब्त किया गया है। आबकारी विभाग को अवैध शराब के खिलाफ मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के निर्देश पर आबकारी टीम ने कार्रवाई की है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। टमाटर से भरी कैरेट के बीच मिले शराब आबकारी टीम ने ट्रक की तलाशी ली, जिसमें टमाटर से भरी कैरेट के बीच शराब मिले। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 4,770 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई है, जिसकी कुल बाजार कीमत 25 लाख 5 हजार रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी और जब्त सामग्री
ट्रक चालक राजवीर सिंह मध्यप्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला है। जब्त मदिरा में शामिल है- आरोपी पर गैर-जमानती मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित) की धारा 34(1)क, 34(2), 36, 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह गैर-जमानती अपराध है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक वृत गीता साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, आबकारी आरक्षक अमर पिल्ले, वाहन चालक डायमंड, चेकपोस्ट चिल्फी के समस्त सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *