कवर्धा में 18 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी:बैंक खाते खुलवाकर पैसे लेता, हर एक लेन-देन में 10% कमीशन; ठग गिरफ्तार

कबीरधाम जिले में म्यूल अकाउंट से डेढ़ करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम सूरजपुरा के रहने वाले मोहन लाल जायसवाल ने अपने परिजनों के नाम से 18 लोगों से ठगी की है। आरोपी ने टेलीग्राम जैसे ऑनलाइन प्लेट फॉर्म के माध्यम से साइबर अपराधियों के संपर्क में आकर ठगी की। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। आरोपी लोगों के बैंक खाते खुलवाकर पैसे लेता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मोहन लाल HK pay और AC pay जैसे टेलीग्राम से जुड़कर घर बैठे पैसे कमाने के लालच में आकर यह काम किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ठग लोगों से पैसे लेकर आगे बताए गए खातों में ट्रांसफर कर देता था, जिससे प्रत्येक लेन देन पर 10 प्रतिशत कमीशन लेता था। अपने माता-पिता परिजन के नाम खुलवाए खाते साइबर पोर्टल में ठगी की शिकायत दर्ज होने पर मोहन लाल का खाता फ्रिज हुआ तो वह अपने माता-पिता से साथ साथ कई परिजनों के नाम पर, बंधन बैंक, डीसीबी बैंक,आईडीबीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडिया पोस्ट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और अन्य बैंकों में खाते खुलवाए गए। मामले में आगे कार्रवाई कर रही पुलिस SP धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी ने पैसों के लालच में सुनियोजित ढंग से साइबर अपराधियों के साथ मिलकर अपने खाते का उपयोग किया है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोड़ी चौकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 317(4),318(2) एवं 61(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *