कवर्धा शक्कर कारखाने में चोरी के आरोपी गिरफ्तार:10 लाख का सामान कबाड़ी वाले को 850 रुपए में बेचा, पुलिस ने निकाला जुलूस

कबीरधाम जिले के भोरमदेव शक्कर कारखाने में हुई 10 लाख की चोरी का खुलासा पुलिस ने किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। शक्कर कारखाने के कर्मचारी ने 30 मई को पोड़ी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 मई की रात को कारखाने से दो हार्ड वाटर पंप और एक पानी पंप सहित करीब 10 लाख रुपए की सामग्री चोरी हो गई है। इस पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 331(3), 305(क), 317(2), 317(4), 317(5) के तहत मामला दर्ज किया। 10 लाख सामान 850 रुपए में बेचा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदेही अर्जुन राजपूत को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी अजय टंडन के साथ मिलकर चोरी की और सामान को पोड़ी के कबाड़ी मुस्ताकुद्दीन उर्फ मन्ना को मात्र 25 रुपए किलो की दर से कुल 850 रुपए में बेच दिया, जबकि उसकी वास्तविक कीमत करीब 10 लाख थी। कबाड़ी मन्ना से चोरी का सामान बरामद अर्जुन की निशानदेही पर पुलिस ने कबाड़ी मन्ना से चोरी का सामान बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस को उसके पास से 1010 किलो अवैध लोहे का कबाड़ भी मिला, जिसके कोई दस्तावेज वह नहीं दिखा सका। इस पर दोनों आरोपी अर्जुन राजपूत और कबाड़ी मन्ना को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपी अजय टंडन की तलाश जारी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चोर और कबाड़ी का जुलूस भी निकाला ताकि लोगों को संदेश मिले कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि कानून तोड़ने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *