कविशरी जत्थे ने गुरु साहिब की महिमा बताई

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा गुरु हरगोबिंद साहिब मोहल्ला कोट बस्ती शेख में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित रविवार को विशेष दीवान सजाए गए। कुलविंदर सिंह चीमा द्वारा सतगुरु का शुक्राना करते हुए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डलवाया। हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन किया। ज्ञानी खड़ग सिंह ने कथा विचारों के माध्यम से गुरु साहिब के जीवन और मानवता की भलाई के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर ज्ञानी गुरबचन सिंह शेरपुरी के कविशरी जत्थे ने वीर रस से भरपूर वारों के माध्यम से गुरु साहिब की महिमा का गुणगान किया। संगत ने जयकारों की गूंज से जत्थे का उत्साह बढ़ाया। दीवान में विशेष रूप से पहुंचे ऐतिहासिक स्थल गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख के मुख्य सेवादार गुरकृपाल सिंह ने कविशरी जत्थे को सिरोपा देकर सम्मानित किया।गुरुद्वारा साहिब के प्रधान कुलविंदर सिंह चीमा ने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए जत्थे और संगतों का धन्यवाद किया। दीवान में पार्षद सुनीता टिक्का, ओंकार राजीव टिक्का, अतुल भगत, पार्षद सुदेश भगत, गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के प्रधान बचन सिंह कादियां, जसबीर सिंह सचदेवा, हरबंस सिंह, तरलोचन सिंह छाबड़ा, गुरजीत सिंह पोपली, दर्शन सिंह, प्रीतम सिंह, प्रहलाद सिंह और बलबीर सिंह सहित कई प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए। कविशरी जत्थे को सम्मानित करते प्रमुख व्यक्ति और प्रबंधक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *