जालंधर| हरखोवाल संप्रदाय के संत बाबा महिंदर सिंह हरखोवालिए जी की 42वीं वार्षिक बरसी तथा संत बाबा दीदार सिंह जी हरखोवालिए की 7वीं वार्षिक मीठी याद के उपलक्ष्य में 10 से 12 मार्च तक गुरमत समागम करवाए जाएंगे। समागम की तैयारी के लिए एक बैठक गुरुद्वारा डेरा संतगढ़, कपूरथला रोड में हुई। इसमें मौजूदा मुखी संत बाबा भगवान सिंह ने बताया कि 10 मार्च को विशेष कवि दरबार होगा जिसमें पंथक कवि रछपाल सिंह पाल आदि प्रस्तुति देंगे। 11 मार्च बुधवार को अमृत वेले आसा दी वार के कीर्तन के साथ दीवान सजेगा। 11 मार्च को पूरे दिन दीवान सजेंगे और रात्रि में रैन-सबाई कीर्तन होगा। 12 मार्च को प्रातः श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग से लेकर शाम को श्री रहिरास साहिब के पाठ तक पूरे दिन सजने वाले दीवान में महान कीर्तन दरबार और संत समागम आयोजित होंगे। हजूरी रागी भाई सरूप सिंह और भाई शुभदीप सिंह के जत्थे कीर्तन करेंगे। कथावाचक ज्ञानी सरबजीत सिंह लुधियाने वाले और पंथक बुलारे भाई भगवान सिंह जौहल गुरमत विचारों द्वारा तथा बीबी दलेर कौर खालसा का ढाडी जत्था ढाडी वारों द्वारा संगतों को निहाल करेंगे। इनके अतिरिक्त भाई जसप्रीत सिंह जी जवद्दी कलां वाले, भाई इंद्रजीत सिंह फक्कर पटियाले वाले, भाई जसपाल सिंह राज नगर वाले, ढाडी जत्था भाई निर्मल सिंह नूर, भाई कमलजीत सिंह शांत, बीबी बलविंदर कौर खडूर साहिब वाले, संत बाबा जवाला सिंह जी संगीत अकादमी के विद्यार्थी और स्थान के हजूरी रागी भाई अमृतपाल सिंह तथा कथावाचक भाई लवप्रीत सिंह जी कथा-कीर्तन और गुरमत विचारों द्वारा संगतों को निहाल करेंगे। श्री आनंदपुर साहिब से पंज प्यारे भी विशेष रूप से गुरमत समागमों में शामिल होंगे। 11 मार्च को अमृत संचार भी करवाया जाएगा। निःशुल्क मेडिकल चेकअप तथा आंखों का फ्री ऑपरेशन कैंप भी लगाया जाएगा। बैठक में अमरजीत सिंह, दमनजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जतिंदरपाल सिंह मझैल, पूर्व डीएसपी निर्मल सिंह, बलदेव सिंह गतका मास्टर, हरसिमरन सिंह काकू, राजिंदर सिंह दलजीत सिंह, जसविंदर सिंह यूके, सुरजीत सिंह सेवक, अवतार सिंह, गोबिंद सिंह, सतनाम सिंह तथा अन्य अनेक धार्मिक और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल थे।


