अमृतसर| कश्मीर एवेन्यू इलाके की सड़कों की हालत बदहाल बनी हुई है। क्षेत्र की कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, खासकर रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़कों पर पैचवर्क नहीं किया गया है। खराब सड़कों के चलते लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में दिक्कत हो रही है और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द पैचवर्क कर सड़कों को ठीक किया जाए, ताकि इलाके के लोगों को राहत मिल सके। – सोनिया निवासी कश्मीर एवेन्यू।


