कसेल शिव मंदिर में महाशिवरात्रि मेला

अमृतसर| गांव कसेल के प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। मंदिर के सभी सेवादारों ने इलाके के सहयोग से मिलकर भंडारा भी लगाया। इस मौके पर वार्ड नंबर 78 के पार्षद एडवोकेट अरविंद भकना ने मुख्य रूप से शामिल होकर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। सुबह से रात तक चले शिवरात्रि मेले में अमृतसर और तरनतारन के हजारों शिव भक्त पहुंचे। इस मौके पर मंदिर के सेवादारों की ओर से बाबा भोलेनाथ का सुंदर श्रृंगार करके आरती उतारी। वहीं सारा दिन शिव भक्तों द्व्रारा बाबा का रुद्राभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर लगे मेले में श्रद्धालुओं के लिए झूले और खाने पीने के कई स्टाल लगाइए। इस मौके पर सेवादार तेजिंदर उप्पल, योगेश अरोड़ा, सुरजीत कुमार, गुरबचन सिंह, विशाल मेहता समेत अन्य शिव भक्तों ने मिलकर सेवा निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *