अमृतसर| तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्टम (प्रिवेंटिव) कमिश्नरेट अमृतसर ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त की गई विदेशी मूल की सिगरेट नष्ट कर दीं। विभाग ने कुल 4,02,800 सिगरेट स्टिक, जिनकी अनुमानित कीमत 67.83 लाख रुपए बताई जा रही है, को नियमानुसार जला कर नष्ट किया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई निर्धारित नियमों और पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से पालन करते हुए की गई। सिगरेटों को नियंत्रित परिस्थितियों में इंसीनेरेशन के जरिए खत्म किया गया ताकि पर्यावरण पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न पड़े।


