कहार समाज का रक्तदान शिविर 14 फरवरी को:लोकसभा अध्यक्ष के निजी सचिव ने पोस्टर किया जारी

कहार समाज नवयुवक मंडल शाहपुरा द्वारा 14 फरवरी 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा है। लोकसभा अध्यक्ष के निजी सचिव हरिनंद कहार ने इस शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। रक्तदान शिविर उदयभान गेट स्थित कहार समाज पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा। शिविर के संयोजक दुर्गा लाल कहार ने बताया कि शाहपुरा से कहार समाज के युवा कोटा पहुंचकर निजी सचिव हरिनंद कहार को निमंत्रण देने गए थे। पोस्टर विमोचन के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष हरिनंद कहार ने रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने सभी युवाओं से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ. लाला राम बैरवा मुख्य अतिथि और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिनंद कहार करेंगे। इस दौरान शाहपुरा से आए पूर्व पार्षद दुर्गा लाल कहार, बूथ अध्यक्ष राजू साजन कहार, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि भैरू लाल कहार, गणेश कहार और राजू कहार सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *