कांकेर नगर पालिका चुनाव में हिंसा:निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी की कार में तोड़फोड़ के बाद आग लगाई, भाजपा पार्षद प्रत्याशी ने मांगी सुरक्षा

कांकेर नगर पालिका चुनाव में मतदान से एक दिन पहले हिंसा की घटना सामने आई है। निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी मोहन सेनापति की नैनो कार (CG 19 C 0626) को अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसी बीच, संजय नगर वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सलीम मेमन ने भी कोतवाली थाना पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चुनाव प्रचार के दौरान उनके और उनके कार्यकर्ताओं के आसपास कुछ संदिग्ध लोग मंडरा रहे हैं। मेमन ने इन संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उन्हें वार्ड से बाहर करने की मांग की है, ताकि चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। कार में तोड़फोड़ करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस कोतवाली पुलिस ने बताया कि कार में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। 11 फरवरी को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *