कांकेर में क्लूजर पलटा, ड्राइवर-महिला की मौत:ओडिशा से पखांजूर मेला जा रहे थे, मोड़ पर नियंत्रण खोने से वाहन पलटा, 16 यात्री घायल

कांकेर जिले में एक क्लूजर वाहन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कुलगांव के पास हुआ। वाहन में सवार सभी यात्री ओडिशा के नवरंगपुर से पखांजूर मेले में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में ड्राइवर ओमप्रकाश कार्ला (50 वर्ष) और यात्री मिनाती मजूमदार (45 वर्ष) शामिल हैं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी सभी घायलों को कांकेर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। यातायात प्रभारी दीपक कुमार साव ने बताया कि केशकाल से कांकेर आते समय क्लूजर वाहन तेज गति में था। मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क से उतरकर तीन बार पलटा, जिससे यह दुर्घटना हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *