कांकेर में ट्रक ने युवक को कुचला:चार दिन में 4 मौतें, एक महीने में 25 लोगों ने गंवाई जान

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र के अमोड़ा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े युवक को कुचल दिया। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दरअसल, पिछले चार दिन में 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। एक महीने में 25 लोगों ने हादसे में जान गंवाई है। बाइक खड़ी कर रुके थे युवक पुलिस के अनुसार, ट्रक ड्राइवर धान लोड कर नरहरपुर से कांकेर की ओर जा रहा था। इस दौरान नरहरपुर से मर्दापोटी (कांकेर) की ओर आ रहे दो युवक चनार के पास सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर रुके थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनमें से एक युवक को कुचल दिया। दूसरा युवक ट्रक को अपनी ओर आता देख समय रहते साइड हो गया। जिससे उसकी जान बच गई। मृतक की पहचान आवास पारा मर्दापोटी निवासी दुर्गेश कुमेटी के रूप में हुई है। चार दिन में 4 मौतें बता दें कि, कांकेर जिले में जनवरी 2026 से अब तक 31 सड़क दुर्घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 53 लोग घायल हुए हैं। पिछले चार दिनों में ही तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले शनिवार को एक यात्री बस और बाइक की भिड़ंत में बाप-बेटे की मौत हो गई थी। उसी घटना स्थल पर अगले दिन हुए एक अन्य हादसे में मेटाडोर की चपेट में आने से एक महिला ने भी अपनी जान गंवा दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *