कांकेर में डीवीसीएम नक्सली मल्लेश का सरेंडर:बीएसएफ कैंप में एके-47 के साथ आत्मसमर्पण किया, अब भी 23 नक्सली सक्रिय

कांकेर में DVCMरैंक के नक्सली मल्लेश ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सामने आत्मसमर्पण किया है। उसने छोटेबेठिया स्थित बीएसएफ कैंप में अपनी एके-47 राइफल के साथ सरेंडर किया है। मल्लेश ग्रामीणों के साथ कैंप पहुंचा और मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। यह आत्मसमर्पण बीएसएफ के सेक्टर मुख्यालय की जी ब्रांच और 94वीं वाहिनी BSF के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुआ। सुरक्षा बलों ने इस कदम को क्षेत्र में शांति स्थापना और नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है। बता दें कि उत्तर बस्तर कांकेर में अब भी 23 नक्सली सक्रिय हैं। सुरक्षा बल लगातार उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मल्लेश के आत्मसमर्पण के बाद अब इस क्षेत्र में शेष नक्सलियों की संख्या 27 रह गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *