कांकेर में धर्मांतरित परिवार की हिंदू धर्म में वापसी:महिला के अंतिम संस्कार से पहले 14 सदस्यों ने अपनाया मूल धर्म

कांकेर जिले के नरहरपुर स्थित जामगांव में एक धर्मांतरित परिवार ने शुक्रवार को हिंदू धर्म में वापसी की। यह घटना परिवार की एक महिला सदस्य की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार से ठीक पहले हुई। कुल चार परिवारों के 14 सदस्यों ने मूल धर्म अपनाया। जानकारी के अनुसार, जामगांव निवासी कमलेश पमार और उनका परिवार लंबे समय से धर्मांतरित था। उनकी पत्नी के निधन के बाद परिवार ने सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार करने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद ग्रामीणों ने एक सभा का आयोजन किया। ग्रामीणों और ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में परिवार ने सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ मूल धर्म स्वीकार किया। इस प्रक्रिया के बाद, मृतक महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की गई। उल्लेखनीय है कि नरहरपुर क्षेत्र का जामगांव धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर लंबे समय से चर्चा में रहा है। इस गांव में शव दफनाने से जुड़े विवाद और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *