कांकेर में बच्चो पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ाया:वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद; ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र में वन विभाग ने मंगलवार रात एक तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुआ सुबह 3 बजे पिंजरे में फंसा। यह तेंदुआ पिछले कुछ हफ्तों से आछीडोंगरी के जंगल क्षेत्र से आकर गांवों के आसपास मंडरा रहा था। बच्चों और पालतू मवेशियों पर हमले कर रहा था। वन विभाग के अनुसार पकड़ा गया तेंदुआ करीब 4 साल का है। पकड़ने के बाद इसे सिंगारभाट रेस्ट हाउस लाया गया है। यहां इसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद इसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। वन विभाग ने इस मामले में मीडिया से दूरी बनाए रखी। अधिकारियों ने घटना की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। दुधावा, आछीडोंगरी और आसपास के गांवों के लोगों ने तेंदुए के पकड़े जाने पर राहत महसूस की। हालांकि उन्हें अभी भी क्षेत्र में अन्य हिंसक जानवरों की मौजूदगी की चिंता है। ग्रामीणों ने वन्यप्राणी हमलों से बचाव के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *