कांकेर में शादी वाले घर आ धमका भालू VIDEO:तेल पीकर टीन से खेलने लगा; 2 ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, गांव में दहशत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दसपुर गांव में भालू का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार की सुबह 6 बजे भालू ग्रामीण के घर की बाड़ी में घुस गया। वहां उसे शादी समारोह में बचा हुआ तेल का टीन मिल गया। भालू ने तेल पीने के बाद टीन से खेलना शुरू कर दिया। भालू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मकान मालिक भूपेंद्र साहू ने बताया कि 3 से 7 मई तक उनके घर में शादी का कार्यक्रम हुआ था। शादी का बचा सामान घर के बाहर परछी में रखा था। वे धीरे-धीरे सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे थे। इसी दौरान भालू वहां पहुंच गया। देखिए भालू की तस्वीरें- खाने की तलाश कर रहा था भालू सभी भागकर घर के अंदर चले गए। भालू भोजन की तलाश कर रहा था। कुछ मात्रा में बचा तेल टीना उसके हाथ गया। भालू सारा तेल चटकर टीना से खेलने लगा। इस दौरान भूपेंद्र साहू ने छत से भालू का वीडियो बना लिया। कुछ दिनों पहले खेत में किया था हमला दसपुर में बीते कुछ दिनों से भालू की आमद को लेकर दहशत है। मनोज साहू अपने पिता के साथ सुबह खेत में पानी देखने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान एक भालू अचानक पहुंचा और पीछे कमर पर हमला कर दिया। वही भालू फिर आगे बढ़ते हुए जाकर एक महिला पर भी हमला कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर दोनों का इलाज किया जा रहा है। शादी वाले घरों में मचा रहा उत्पात भालू शादी वाले घरों में जाकर उत्पात मचा रहा है। शादी कार्यक्रम के बाद सो रहे लोगों को भालू के आ धमकने का डर सता रहा है। भालू शादी समारोह समाप्त होने के दूसरे-तीसरे दिन पहुंचकर खाद्य सामग्रियों को चट कर रहे हैं। चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है शहर बता दें कि कांकेर चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। आस-पास के पहाड़ों में मौजूद वन्य प्राणी भोजन पानी की तलाश में शहर और गांव की ओर रुख कर रहे। कई पहाड़ियों को भालुओं का विचरण क्षेत्र घोषित किया गया है। वन विभाग ने की सूचना देने की अपील पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाने के कारण वन्य प्राणी जंगलों से अन्य इलाकों की ओर निकल आ रहे हैं। वहीं वन विभाग ने वन्य प्राणियों के रहवासी इलाके में आने पर सूचना देने की अपील की है। सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंच वन्यप्राणियों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ने का काम कर रही है। ………………….. ये खबर भी पढ़ें… खाने की तलाश करते शहर में घुसा भालू VIDEO: कांकेर में भूख से बेहाल नारियल तोड़कर खा रहा, घने पेड़ों के पीछे आराम करते दिखा कांकेर में एक भालू खाने की तलाश में शहर में घुस आया है। भालू यहां अलग अलग इलाकों में पिछले दो दिनों से लगातार घूम रहा है। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है, उनका कहना है रोजाना राज 11 बजे के बाद भालू आता है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *