कांकेर में 55 साल की बुजुर्ग महिला से रेप:शराब के नशे में युवक ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

कांकेर के दुधावा चौकी क्षेत्र में एक शराबी ने 55 वर्ष की बुजुर्ग महिला के दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुधावा चौकी प्रभारी योगेंद्र वर्मा ने बताया कि 13 दिसम्बर को पीड़िता अपने घर मे अकेली थी। इसी दौरान रात करीब 9 बजे भीमाडीह का रहने वाला मेहत्तर मरकाम पिता कांशीराम मरकाम अचानक शराब के नशे में पीड़िता के घर पहुंचा। इसके बाद कमरे में घुसकर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने बचाव का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया।पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अगली सुबह चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *