कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास बुधवार की रात आग लग गई। झाड़ियों में आग लगने के कारण दूर से आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। आग रॉक गार्डन के पास पहाड़ पर लगी। इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि रॉक गार्डन के प्रबंधक और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।


