कांगड़ा के आरपीटीसी में महिला कांस्टेबल की मौत:प्रशिक्षण के दौरान तबीयत बिगड़ी, टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम

कांगड़ा जिले के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) डरोह में प्रशिक्षण ले रही एक महिला कांस्टेबल का निधन हो गया है। वह सिरमौर जिले की रहने वाली थी। हाल ही में हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुई थीं। वह फरवरी से आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग कोर्स) कर रही थीं। घटना के बाद प्रशिक्षण केंद्र में शोक का माहौल है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत कांस्टेबल के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अचानक तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान कुछ समय पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। प्रारंभिक चिकित्सीय जांच में उन्हें अल्सर की समस्या बताई गई थी। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें कांगड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (टांडा मेडिकल कॉलेज) अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनका उपचार जारी था, लेकिन रविवार रात उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद रविवार को उनका निधन हो गया।
पोस्टमार्ट के बाद पता चलेगा असली कारण पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। प्रारंभिक जांच में इसे बीमारी से हुई मृत्यु माना जा रहा है, हालांकि विभागीय प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पीटीसी डरोह में नए भर्ती जवानों को शारीरिक प्रशिक्षण, कानून संबंधी पाठ्यक्रम और अन्य आवश्यक विषयों का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य जांच और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्रशिक्षुओं के स्वास्थ्य पर नियमित निगरानी रखी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *