कांगड़ा पुलिस ने पकड़े दो नशा तस्कर:हेरोइन बरामद, एक हिस्ट्रीशीटर, अलग-अलग जगहों पर की छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पिछले 24 घंटों में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डमटाल और बीड़ थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) और चरस बरामद की है। बता दे कि डमटाल थाना पुलिस को वार्ड नंबर-7 निवासी साहिल उर्फ मिंटू (24) के नशे के कारोबार में शामिल होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने साहिल के स्टोर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 35.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एफआईआर (33/26) दर्ज की है।
गिरफ्तार आरोपी से चरस बरामद इसी तरह, बीड़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बैजनाथ तहसील के कोटली निवासी विक्की कुमार उर्फ टेंकू (42) के निर्माणाधीन मकान पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 118 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, विक्की कुमार एक शातिर अपराधी है और उस पर 2019 तथा 2020 में चरस तस्करी व आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों साहिल (डमटाल) और विक्की कुमार (बीड़) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 21 के तहत मामले दर्ज किए हैं। कुल मिलाकर, पुलिस ने 35.73 ग्राम चिट्टा और 118 ग्राम चरस जब्त की है। पुलिस ने की लोगों से अपील कांगड़ा के एसपी अशोक रतन ने बताया कि पुलिस का नशा विरोधी अभियान और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक पुराना हिस्ट्रीशीटर है। जनता से अपील है कि वे नशे की तस्करी से जुड़ी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि कांगड़ा को नशा मुक्त बनाया जा सके।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *