कांगड़ा में पुलिस हिरासत से भागा बंदी:धर्मशाला जेल से पेशी पर आया था, 20 मीटर दौड़ा, लोगों की मदद से पकड़ा

कांगड़ा जिले के देहरा में सोमवार को एक विचाराधीन कैदी की पुलिस हिरासत से भागने की घटना सामने आई। धर्मशाला जेल से पेशी पर लाए गए आरोपी सौरभ ने देहरा बाजार के पास भागने का प्रयास किया। खुंडिया निवासी सौरभ पुत्र संजय पर हत्या के प्रयास के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा BNS 109 और 118(1) के तहत मामला दर्ज है। कोर्ट में पेशी के बाद जब पुलिस टीम उसे वापस ले जा रही थी, तब उसने भागने की कोशिश की। लोगों की मदद से पुलिस ने पकड़ा आरोपी करीब 20 मीटर तक भाग पाया। पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से उसे तुरंत पकड़ लिया गया। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस जिला देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बावजूद देहरा शहर में कोई अव्यवस्था नहीं फैली और स्थिति नियंत्रण में रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *