हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के ऑनलाइन पेमेंट सर्वर 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक डाउन रहेंगे। देहरा विद्युत उप मंडल ने उपभोक्ताओं को इस अवधि में ऑनलाइन सेवाओं के बाधित रहने की सूचना दी है। एसएपी-आईएसयू सिस्टम अपग्रेड और तकनीकी सुधार कार्य के कारण यह अस्थायी रुकावट आएगी। डिजिटल एप से भुगतान नहीं होगा इस दौरान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल पेमेंट एप के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान नहीं हो पाएगा। इसके अतिरिक्त बिलिंग, उपभोक्ता सेवा केंद्र (सीएससी), नया कनेक्शन आवेदन, लोड बढ़ोतरी, नाम परिवर्तन और शिकायत निवारण सहित अन्य सभी ऑनलाइन सेवाएं भी अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। सहायत अभियंता की लोगों से अपील विद्युत उप मंडल देहरा के सहायक अभियंता शांति भूषण ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 27 फरवरी से पहले अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान सुनिश्चित कर लें। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वर डाउन रहने की अवधि में उपभोक्ता कार्यालय में जाकर ऑफलाइन माध्यम से बिल जमा करवा सकते हैं। कार्य पूरा होते ही सेवाएं होगी बहाल यह तकनीकी अपग्रेडेशन उपभोक्ताओं को भविष्य में अधिक सुरक्षित, तेज और बेहतर डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कार्य पूरा होते ही सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।


