कांगड़ा में राज्य स्तरीय बास्केट-बॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ:विधायक संजय रत्न ने मैच कराया शुरू, 25 टीमें भाग लेकर दिखाएगी दमख़म

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में विधायक संजय रत्न शुक्रवार को मां बज्रेश्वरी के प्रांगण में नगर परिषद मैदान में 45वीं ओपन राज्य स्तरीय बॉयज और गर्ल्स बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ करने मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। 45वीं राज्य स्तरीय ओपन बास्केट बॉल बॉयज और गर्ल्स चैम्पियनशिप 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी। जिसमें राज्य से आई हुई 14 पुरुष और 11 महिला वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सिरमौर टीम बनी 42-37 से विजेता विधायक ने सोलन और सिरमौर पुरुष वर्ग के बास्केट बॉल मैच को विधिवत शुरू करवाया। इस मैच में सिरमौर की 42-37 से विजेता बनी। रतन ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है। सभी शैक्षणिक संस्थानों में खेल गतिविधियों के लिए आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का समावेश कर सुधार किया जा रहा है। युवा नशे की ओर हो रहे आकर्षित उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को खेलों को अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाना चाहिए, क्योंकि खेल खेलने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा आज समाज में अनेक प्रकार की कुरीतियां विद्यमान है। युवा नशे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं, ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए और एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना बहुत अनिवार्य है। आज खिलाड़ियों के लिए नौकरी में अलग से अवसर प्रदान किया जा रहे हैं। प्रतियोगिता में ये रहे रूझान उन्होंने कहा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को बड़े इनाम के साथ-साथ नौकरियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने बास्केट बॉल संघ को अपनी तरफ से 51 हजार रुपए दिए। प्रथम दिन के पुरुष वर्ग मैचों में कुल्लू ने हमीरपुर को 70-50 से, कांगड़ा ने शिमला को 73-60 से, डीएवी कांगड़ा ने सोलन को 65-35 से, बिलासपुर ने चंबा को 68-58 से, मंडी ने होस्टल पपरोला को 65-45 से, ऊना ने किन्नौर को 62-20 से और सिरमौर ने सोलन को 42-37 से हराया। महिला वर्ग की टीमों में हमीरपुर ने सोलन को 36-30, शिमला ने हॉस्टल सरकाघाट को 52-51 और सिरमौर ने बिलासपुर को 57-33 से हराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *