कांगड़ा में सोशल-मीडिया चैनल चलाने वाला रिश्वत लेते गिरफ्तार:जमीन विवाद में गलत रिपोर्ट छापी, खबर हटाने के बदले 15 लाख और ऑडी कार मांगी

जिला कांगड़ा के पालमपुर में आज एक सोशल मीडिया के न्यूज चैनल के कथित रिपोर्टर को नॉर्थ जोन धर्मशाला विजिलेंस की विशेष टीम ने दो लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी अमीर चंद डोगरा पालमपुर क्षेत्र में खुद को पत्रकार बताकर लोगों पर दबाव बनाता था। घटना की शुरुआत तब हुई जब अमीर चंद ने एक जमीन विवाद को लेकर गलत तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट प्रसारित की। स्थानीय व्यवसायी भुवनेश सूद ने खबर हटाने का आग्रह किया। एएसपी बद्री सिंह के अनुसार, इस पर आरोपी ने 15 लाख रुपए और एक ऑडी कार की मांग रख दी। बातचीत के बाद राशि 12 लाख रुपए तय हुई। भुवनेश सूद ने धर्मशाला विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। एसपी विजिलेंस ने विशेष टीम का गठन किया। योजना के तहत जब आरोपी ने दो लाख रुपए लिए, विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस टीम यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी इस तरह की वसूली की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *