कांगड़ा में 15 जनवरी को पहुंचेंगे CM सुक्खू:जनसमस्याएं सुनेंगे, विकास कार्यों का उद्घाटन व आधारशिला रखेंगे

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 जनवरी को जिला कांगड़ा धर्मशाला सचिवालय में पहुंचेंगे और 11 दिन के लिए प्रवास रहकर लोगों की समस्याएं सुनेगें। शीतकालीन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कांगड़ा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और कई कार्यों का उद्घाटन व आधारशिला रखेंगे। पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने दी जानकारी कांग्रेस नेता और नगर निगम धर्मशाला के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने बताया कि मुख्यमंत्री के शीतकालीन प्रवास की तैयारियां जोरों पर हैं और उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होने ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और निचले हिमाचल के समस्याओं को समझते हुए यह शीत प्रवास रखा है। इससे कांगड़ा जिले की जनता की मांगे पूरी की जाएंगी। मुख्यमंत्री के प्रवास से कांगड़ा तेजी से पर्यटन राजधानी बनने की दिशा में विचार होगा। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण, फोरलेन निर्माण से आ रही परेशानियों और पौंग डैम विस्थापितों की समस्याएं भी सरकार तक आसानी से पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही शीतकालीन प्रवास की रूपरेखा तैयार हुई। निगम कार्यालय को धर्मशाला में शिफ्ट करने पर चर्चा देवेंद्र जग्गी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में पर्यटन विकास निगम के कार्यालय को धर्मशाला में शिफ्ट करने की बात कही थी। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने 11 दिनों के प्रवास के दौरान कांगड़ा जिले को कई बड़ी सौगातें देंगे। नगर निगम मेयर नीनू शर्मा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान जनता की समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर ही निपटारा करेंगे। धर्मशाला हल्के में चल रहे विकास कार्य भी गति पकड़ेंगे ।इसके अलावा नगर निगम, स्मार्ट सिटी, ढगवार मिल्क प्लांट, आइस रिंक आदि कामों की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री निम्नलिखित सरकारी भवनों का उद्घाटन करेंगे: मुख्यमंत्री के इस दौरे से कांगड़ा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *