जामताड़ा |पट्टाजोरी निवासी मदन सोरेन (32) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वह जामताड़ा में मजदूरी का काम करते हैं। काम खत्म कर साइकिल से घर लौटने के दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। चित्तरंजन| चित्तरंजन रेलवेमेंस कांग्रेस ने रेलवे प्रशासन से कांगोई पॉकेट गेट से एरिया-8 (स्ट्रीट नंबर 42A) होते हुए हॉस्पिटल रोड तक तथा वर्क्स ऑफिस गेट से एसबीआई लोको ब्रांच तक पक्की सड़क बनाने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि इन मार्गों के विकसित होने से हजारों रेलकर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। यूनियन द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया है कि हाल में टाउनशिप में हुए सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों से लोगों को काफी सुविधा मिली है, जिसके लिए प्रशासन का आभार भी जताया गया। हालांकि कांगोई–मिहिजाम क्षेत्र के लोग अब भी आवागमन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।


