शिवगंज नगर कांग्रेस कमेटी के देखरेख में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा की उपस्थिति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहां कि आज देश आर्थिक स्थिति में दुनिया के बीच में तीसरे नंबर पर खड़ा है, उसका श्रेय डॉ. मनमोहन सिंह को जाता है। आज पूरी दुनिया उन्हें याद कर रही है, उनके किये गये जनहित के फैसलों को याद कर रही है। अमेरिका की पार्लियामेंट में जब मनमोहन सिंह भाषण देने खड़े हुए तो पूरे वातावरण में भारत देश की एक अलग पहचान बनाई। अमेरिका तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका पार्लियामेंट में डॉ. मनमोहन सिंह की नीति, कार्यों की प्रशंसा की थी। जिससे पूरे विश्व में भारत की एक अलग छवि बनी थी। इस मौके पर लोढ़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर कांग्रेसजन व नागरिकों के साथ श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अधिकारी व कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


