कांग्रेसियों ने एसआईआर में फॉर्म-7 का दुरुपयोग रोकने सौंपा है ज्ञापन

भास्कर न्यूज | रायगढ़ कांग्रेस ने विशेष चुनाव पुनरीक्षण प्रक्रिया में फार्म‑7 के संभावित दुरुपयोग को रोकने की मांग करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत सुनवाई और सत्यापन का कार्य 14 फरवरी तक तय है, लेकिन इस दौरान भाजपा द्वारा सामूहिक रूप से फार्म‑7 भरवाकर मतदाताओं के नाम विलोपित करवाए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस कमेटी को निर्देशित किया है कि फार्म‑7 में प्राप्त सभी आपत्तियों और उनकी अद्यतन स्थिति की पीडीएफ जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी से अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए, ताकि फर्जी विलोपन की जांच की जा सके। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता बीएलओ व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दबाव बना मतदाताओं के नाम हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी को मिले निर्देशों के अनुसार ऐसे सभी नामों को पुनः सूची में जोड़ने की कार्रवाई करनी है और जानबूझकर नाम कटवाने वालों के खिलाफ विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। कांग्रेस ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ कार्यकर्ता अस्तित्वहीन या दिवंगत लोगों के नाम जुड़वाने की कोशिश कर रहे हैं, जिस पर नजर रख बीएलओ और निर्वाचन अधिकारी के समक्ष समय सीमा में आपत्ति दर्ज की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *