राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार शुक्रवार को पाली में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैली के रूप में कांग्रेसी पाली कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार ओर गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंक विरोध जताया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के बाद भाजपा उस घृणित घटना पर शर्मिंदा होने की बजाय कांग्रेस सांसदो को संसद में प्रवेश से रोकने के लिए धक्का मुक्की करती हैऔर नेता विपक्ष राहुल गांधी के ख़िलाफ़ झूठा केस दर्ज करवाती है। ये सत्ता का दुरुपयोग नहीं तो ओर किया है। जिला महासचिव रफीक चौहान ने बताया कि इस दौरान शहर ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हाजी मेहबूब टी, सेवादल प्रदेश महासचिव मोहन हटेला, महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, जोगाराम सोलंकी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी, मदनसिंह जागरवाल, प्रकाश सांखला, सज्जन बी राज, पुष्पराज सोनी, रफीक बाबू भाई गौरी, मण्डल अध्यक्ष शकील नागौरी, राजू बंजारा, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविन्द बंजारा, अजीज लीडर, शहजाद शेख़, असगर कूरैशी, मांगुसिह दूदावत, आमीन अली रंगरेज,चन्द्र कान्त मारू सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।


