कांग्रेसियों ने गृह मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन:राहुल गांधी पर दर्ज FIR निरस्त करने की मांग की

बैतूल के सारणी में शनिवार को कांग्रेसियों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शॉपिंग सेंटर पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के पास देर तक नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कमेटी के अध्यक्ष किशोर चौहान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता इलियास खान के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी सारणी के शॉपिंग सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा के स्टैंड पर चढ़कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की। बाबा साहब अंबेडकर की फोटो गले में टांगे हुए कांग्रेसियों ने इस दौरान एसडीओपी रोशन जैन को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को डॉ. बीआर. अंबेडकर का अपमान करने पर उन्हें पद से तत्काल हटाया जाए। यही नहीं नेता प्रतिपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर दर्ज की गई एफआईआर निरस्त की जाए। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि 19 दिसम्बर को योजनाबद्ध होकर राहुल गांधी के खिलाफ मारपीट का झूठा आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई गई, जो बिल्कुल ही गलत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *