कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय गृहमंत्री शाह का पुतला:बाबा भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी का विरोध, मंत्रिमंडल से हटाने की मांग

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा राज्यसभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने घड़ी चौक पर अमित शाह का पुतला दहन किया। संविधान पर चर्चा के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षियों को उलाहना देते हुए बेहद स्तरहीन लहजे में यह कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर का नाम जपने के बजाय ईश्वर का नाम जपो। कांग्रेस ने अमित शाह को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब के इस अपमान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रधानमंत्री से गृहमंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की है। गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग के साथ कांग्रेस ने आज पूरे देश में जिला मुख्यालयों में गृहमंत्री के पुतला दहन कर प्रदर्शन कर रही है। लोकतंत्र एवं संविधान पर खतरा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को लेकर केंद्रयीय मंत्री अमित शाह ने जिस लहजे में बोला वह पूरी भाजपा में व्याप्त संविधान और बाबा साहब के प्रति घृणा की भावना को दर्शाता है। इसी घृणा की भावना के कारण आज देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। ये हुए शामिल
कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से रैली निकाली एवं कलेक्टोरेट चौक में केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला जलाया। पुतला दहन के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, बालकृष्ण पाठक, महापौर डॉ. अजय तिर्की, शफी अहमद, द्वितेन्द्र मिश्रा, मधु सिंह, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *