कांग्रेसी पार्षद ने दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी:आठ से ज्यादा वार्डों के नलों में आ रहा गंदा पानी इन्हीं इलाकों में 24 घंटे पानी देने बिछाई है पाइप

शहर के आठ से ज्यादा वार्डों के नलों में गंदा पानी आ रहा है। इनमें ज्यादातर इलाके वो हैं जहां करीब 24 घंटे पानी सप्लाई के लिए नई पाइपलाइन बिछाई गई है। बताया जा रहा है कि इन वार्डों की पाइपलाइन 35 से 50 साल तक पुरानी है और नाले-नालियों से होकर ही गुजरती है। नई पाइपलाइन बिछाने के लिए एबीडी यानी शहर के बीचोबीच वाले 16 वार्डों की एक-एक सड़क व गलियों में खुदाई की गई है। इसका असर अब दिखाई दे रहा है और इन इलाकों में सुबह-शाम गंदा पानी आ रहा है। सबसे ज्यादा स्थिति खराब वीर शिवाजी वार्ड की है। इस वार्ड में सन्यासीपारा, मौदहापारा, सुभाषनगर में गंदा पानी आ रहा है। इसके अलावा इंदिरा गांधी वार्ड के अंतर्गत राजातालाब, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के कई इलाकों में मटमैला पानी आ रहा है। सन्यासीपारा के परेशान नागरिक इसकी शिकायत महापौर और आयुक्त से कर चुके हैं। पानी से अजीब तरह की बदबू भी आती है। लोगों की लगातार शिकायतों के बाद भी जोन दफ्तर वाले इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। खासतौर पर जोन 2 के वार्डों में गंदे पानी की समस्या सबसे ज्यादा है। जोन कमिश्नर आरके डोंगरे एक बार भी इन वार्डों में जांच तक करने नहीं गए हैं। इससे लोगों में खासी नाराजगी है। पार्षद शेख मुशीर ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में गंदे पानी की समस्या दूर नहीं की गई तो वे निगम मुख्यालय के प्रवेश द्वार के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। सन्यासीपारा में पानी खरीदकर पी रहे वीर शिवाजी वार्ड के सन्यासीपारा इलाके में तो करीब छह महीने से गंदा पानी आ रहा है। लोगों ने शिकायत की लेकिन फायदा नहीं हुआ। अब पिछले एक हफ्ते से तो पानी पूरी तरह से काला आ रहा है। भास्कर टीम जब कुछ इलाकों में पहुंची तो नालियां गंदगी से भरी नजर आई। प्लास्टिक का कचरा भरा था। यहां रहने वाले विजय कुमार और बुजुर्ग कल्याणी बेन ने बताया कि गंदे पानी से इतने परेशान हैं कि अब पानी खरीदकर पी रहे हैं। बच्चों को बीमारी से बचाना जरूरी है। लोगों ने बताया इसके नीचे पाइपलाइन डूबी है। राजातालाब में भी गंदे पानी की शिकायत राजातालाब और आसपास के कई इलाकों में बरसों पुरानी पाइपलाइन है। उन्हें बदला नहीं गया और उन्हीं से पानी की सप्लाई की जा रही है। यहां भी पाइप लाइन लीकेज होने के कारण ही गंदा पानी आ रहा है। वार्ड पार्षद आकाश तिवारी ने बताया कि जहां जहां गंदा या मटमैला पानी की शिकायत है वहां टैंकर से सप्लाई करवा रहे हैं। निगम अफसरों से शिकायत कर दी है लेकिन अभी तक उसे दूर नहीं किया गया है। यह शासकीय अमला की लापरवाही की पराकाष्ठा है। हम पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। मौदहापारा में लोग एक हफ्ते से परेशान मौदहापारा के अफरोज बाड़ी, फोकटपारा, वंृदावन कांप्लेक्स इलाके में मटमैला पानी आ रहा है। इन सभी इलाकों की नालियों में भी गंदगी भरी थी। यहां रहने वाले करीब एक हफ्ते से परेशान हैं। यहां रहने वाले मुजीब चौधरी, नजीब खान, वहीद कंजा, इब्राहिम अशरफी ने बताया कि करीब 50 साल पहले बिछायी गई पाइपलाइन नाले से गुजरती है। कहीं न कहीं लीकेज है। इस वजह से गंदा पानी आ रहा है। जब से 24 घंटे पाइपलाइन के लिए खुदाई की गई है तब से यह समस्या और बढ़ गई है। इसकी शिकायत कई बार जोन 2 के अफसरों से की गई है। सीधी बात – विश्वदीप, कमिश्नर नगर निगम जो शिकायत दूर नहीं कर उन पर कार्रवाई करेंगे आठ वार्डों में नलों से गंदा पानी आ रहा है? -जोन अफसरों को कल ही भेजकर जांच करवाएंगे। गंदा पानी से बीमारी का खतरा है? -आप वार्डों के नाम बताइए जहां जरूरत होगी पाइपलाइन बदलेंगे। एक हफ्ते से जोन दफ्तरों में शिकायत, लेकिन सुनवाई नहीं? -अफसरों से बात करेंगे, लापवारही करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *