कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में लाठी-भाटा जंग:पुलिस ने हटाने के लिए लाठियां भांजी, सामने से पत्थरबाजी हुई

बीकानेर के कलेक्टरी परिसर में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार शाम को लाठी-भाटा जंग हो गई। यहां आयुष्मान हार्ट केयर अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा और उनके समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तभी दूसरी तरफ से पत्थर आने शुरू हो गए। दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बीकानेर कलेक्टरी परिसर में सुबह से ही कूकणा और उसके समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच शाम को जब कांग्रेस कार्यकर्ता अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच तनातनी चलती रही। इस बीच पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान कूकणा सहित कुछ समर्थकों के चोटें आई। नाराज कांग्रेस समर्थकों में से किसी ने पत्थर फैंकने शुरू कर दिए। इससे कुछ पुलिसकर्मियों के भी चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने कूकणा के साथ ही महेंद्र गहलोत, श्रीकृष्ण गोदारा, हरिराम गोदारा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। करीब एक दर्जन समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। डॉ. कल्ला ने भी दिया भाषण इस पत्थर बाजी से कुछ देर पहले पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला भी धरना स्थल पर पहुंचे थे। डॉ. कल्ला ने भाषण दिया। इसके बाद ही कार्यकर्ताओं ने कलेक्टरी में घुसने का प्रयास किया लेकिन इन्हें रोक दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *