कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वन विभाग में जारी किए गए टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। देहात सचिव चेतन सोलंकी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किशोरपुरा स्थित मुख्य वन संरक्षक संभागीय कार्यालय के बाहर डेढ़ घंटे तक धरना दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था टेंडर रेंज स्तर पर होने पर थे। लेकिन विभाग ने व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए डिवीजन स्तर पर कर दिया। इधर फॉरेस्ट के अधिकारी ने नियमानुसार टेंडर होने की बात कही है।
चेतन सोलंकी ने बताया जिले में फॉरेस्ट विभाग की अलग-अलग रेंज है। जहां रेंज स्तर पर अलग-अलग टेंडर होने थे। लेकिन विभाग के अधिकारी ने व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए डिवीजन स्तर पर एक ही 13 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया। टेंडर डालने की 25 दिसंबर की लास्ट डेट थी। तक तक एक भी टेंडर नहीं डला था। बाद में शर्त बदलकर एक फर्म को फायदा पहुंचाया गया। आज सीसीएफ कार्यालय के बाहर धरना देकर अधिकारी को ज्ञापन दिया है। जांच की मांग की है। इसकी शिकायत लोकायुक्त को भी करेंगे।
सीसीएफ आर के खैरवा ने बताया डिवीजन स्तर पर पेड़,पौधे, प्लांटेशन, फेंसिंग, दीवार के लिए करीब 13 करोड़ का टेंडर सीसीएफ लेवल पर हुआ है। बड़े स्तर पर टेंडर होने से गवर्नमेंट के हित में काम में होता है। इसे रेंज स्तर पर जारी नहीं कर सकते। सीसीएफ स्तर पर ही टेंडर हुआ है। टेंडर में नियमों की अवहेलना नहीं हुई है।


