कांग्रेस का आरोप- किसानों को डरा-धमकाकर हो रही धान खरीदी:केंद्रों में तौल और वसूली पर उठाए सवाल, जिला अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

मुंगेली जिले में धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धान खरीदी में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार पर किसानों को डराकर धान खरीदने का आरोप लगाया। वर्मा ने कहा कि जिले के धान खरीदी केंद्रों पर समिति प्रबंधक और हमालों द्वारा किसानों को डरा-धमकाकर धान खरीदा जा रहा है। किसानों के धान को खराब या नमीयुक्त बताकर वापस भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। तौल में अनियमितता बरतने का आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे बताया कि पार्टी द्वारा गठित निगरानी समितियों ने पाया है कि तौल में अनियमितता बरती जा रही है। 40 किलो 700 ग्राम की जगह किसानों से 42 से 43 किलो तक धान लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, धान पलटी और तौल के नाम पर हमालों द्वारा प्रति बोरी 7 से 8 रुपये की अवैध वसूली भी की जा रही है। कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी घनश्याम वर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे जिले में निगरानी समितियों का गठन किया है, जो इन अनियमितताओं पर नजर रख रही हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे इस मामले पर आंदोलन करेंगे। जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी का कार्य जारी है। अब तक 14 हजार 193 किसानों से लगभग 6 लाख 35 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *