कांग्रेस का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आज होगा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई आरक्षण व्यवस्था के तहत वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए आरक्षण में एक भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है। जबकि प्रदेश की आधी आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग का है। इस बहुसंख्यक आबादी के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार अन्याय कर रही है। आरक्षण प्रावधानों में किए गए दुर्भावनापूर्वक संशोधन के चलते त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म हो गया है। इसके िवरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मुताबिक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 15 जनवरी को जयस्तंभ चौक में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक एक दिवसीय जिलास्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *