कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, गृहमंत्री का फूंका पुतला:भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान का विरोध

कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भाजपा और देश के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला फूंककर पद से हटाने की मांग रखी। कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर विरोध जताया। देश के गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बाबा भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर डूंगरपुर कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया गया। डूंगरपुर जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया सहित कांग्रेस के अन्य नेता शामिल हुए। कांग्रेसी नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी ने गृहमंत्री द्वारा दिए गए बयान के विरोध में गृहमंत्री का पुतला फूंकते हुए अपना आक्रोश जताया। कांग्रेसी नेताओं ने गृहमंत्री पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री होते हुए संविधान निर्माता के खिलाफ इस तरह बयानबाजी उनकी छोटी सोच को उजागर करती है। उन्होंने इस प्रकार की बयानबाजी को बाबा साहब की तौहीन के साथ संविधान और लोकतंत्र का अपमान बताया है। कांग्रेसी नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *