कांग्रेस का जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान शुरू

विश्रामपुर|नप अंतर्गत रेहला स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी महाविद्यालय में रविवार को स्थापना वर्षगांठ सह माता लक्ष्मी चंद्रवंशी की 11वीं पुण्यतिथि दिवस का संयुक्त आयोजन किया गया है। पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की अध्यक्षता में माता लक्ष्मी चंद्रवंशी की महाविद्यालय के प्रांगण में स्थापित प्रतिमा पर मल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। इसमें इलाकाई गणमान्य और महाविद्यालय परिवार और छात्राएं श्रद्धांजलि सभा की हिस्सा होंगी। कॉलेज प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी सह शिक्षाविद अरुण सिंह ने बताया कि इस आयोजन में सैकड़ों लोग शिरकत करेंगे। भास्कर न्यूज | गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में “जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान” की शुरुआत बाबा भीमराव अंबेडकर चौक पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत गांव से लेकर प्रखंड स्तर पर रैलियां निकाली जाएगी। वहीं धरना और प्रदर्शन जैसे आयोजन 26 जनवरी तक किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें धुरकी प्रखंड के लिए ओम प्रकाश चौबे, सगमा विमला देवी, डंडई अलख निरंजन चौबे, विशनपुरा सुनील कालिया, नगर उंटरी सुशील कुमार चौबे, भवनाथपुर राहुल दुबे, केतार शिव प्रसाद गुप्ता, खरौंधी पांडेय प्रदीप शर्मा, रमना मेराज आलम, बरडीहा सतीश ठाकुर, कांडी सत्येन्द्र पांडेय, भंडरिया जितेंद्र चंद्रवंशी, बड़गड़ इबरार अंसरी, गढ़वा मोबिन अंसारी, डंडा अभिजीत कमल, मेराल दीवाकर चौबे, चिनियां अक्षय राम, रंका ऋषभ चंद्रवंशी, रमकंडा राम करेश चौबे व मझिआंव प्रखंड के लिए खुर्शीद आलम को प्रभारी बनाया गया है। मौके पर कांग्रेस के नेता सुरेन्द्र नाथ तिवारी, उदय नारायण तिवारी, उगेद्र नाथ चौबे, ज़िला महासचिव ओम प्रकाश चौबे आदि लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *