कांग्रेस का प्रदर्शन, कन्हैया कुमार को हिरासत में लिया:सचिन पायलट कुछ कदम चलकर निकले, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच राजापुर पुल पर नोकझोंक

CM हाउस का घेराव करने निकले कांग्रेसियों को राजापुर पुल के पास रोक दिया गया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं प्रदर्शन में शामिल होने आए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट चंद कदम चलकर वापस लौट गए। इधर, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। कांग्रेस नेता सीएम नीतीश कुमार से मिलकर बिहार के युवाओं से जुड़ी दिक्कतों पर बात करना चाह रहे थे। प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, ‘पलायन बिहार की मुख्य समस्या है। बिहार सरकार ने युवाओं के लिए क्या किया। कोई रोजगार नहीं है। सरकार को कोई चिंता नहीं है। सोते सरकार को उठाने का काम करेंगे। मुझे नहीं पता सरकार हमारी सुनेंगे या नहीं। 8 करोड़ युवाओं ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है।’ ‘चुनाव के बाद होगा सीएम का फैसला’ इस प्रदर्शन के पहले सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, बिहार में कांग्रेस महागठबंधन में चुनाव लड़ेगी, लेकिन सीएम कौन होगा इसका फैसला चुनाव के बाद होगा। पायलट ने कहा कि, नीतीश जी को अगर मोदी को समर्थन देना ही था, तो बिहार के नौजवानों के लिए 10-20 लाख नौकरी मांग लेते हैं। हमें बुरा नहीं लगता। अगर समर्थन की कीमत बिहार के नौजवानों का भविष्य होता है तो हम भी कहते हैं आप जाइए कोई बात नहीं। बिहार के नौजवान किसी से भीख नहीं मांग रहे हैं। वह इतना चाहते हैं कि रिश्वत और पैसा देकर पेपर आउट ना किया जाए। भेदभाव करके नौकरियों का आवंटन न किया जाए। बिहार के लोग बहुत समझदार हैं। पहले जाति धर्म के नाम पर वोट देते थे, लेकिन अब विकास के नाम पर वोट देते हैं।’ बिहार के युवाओं को सिस्टम पर भरोसा नहीं है। ये बहुत गलत है। बिहार के नौजवान किसी से दया नहीं मांग रहे हैं।’ सचिन पायलट ने कहा कि, कांग्रेस हमेशा जनता और युवाओं के साथ खड़ी रहेगी। केंद्र सरकार ने बिहार से जो वादे किए थे, वो पूरे नहीं हुए। इसलिए हम जवाब मांगने का काम करेंगे। लोकतांत्रिक तरीके से हम पूरे जोश के साथ विरोध करेंगे।’ जाम में फंसे सचिन पायलट पटना के मौर्या होटल में पीसी करने के बाद सचिन पायलट खुद ड्राइव कर सदाकत आश्रम के लिए निकले। कांग्रेस दफ्तर से 200 मीटर पहले उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। पायलट वहां से पैदल ही सदाकत आश्रम पहुंचे। ‘लोगों की परेशानियों का पत्र तैयार किया’ कन्हैया ने गुरुवार को कहा था कि, ‘हमलोग सीएम नीतीश कुमार से मिलने का प्रयास करेंगे। इस पलायन यात्रा के दौरान सभी जिलों की परेशानी को लेकर मांग पत्र तैयार की गई है। इसे हम मुख्यमंत्री को सौंपने की कोशिश करेंगे। कन्हैया ने कहा था बिहार से पलायन हो रहा है, यह हकीकत है। इसे ‎रोकना चाहिए। इस मुद्दे पर आम‎सहमति होनी चाहिए। केंद्र में 10 लाख और बिहार में‎2.75 लाख सरकारी पद खाली हैं।‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ वक्फ बोर्ड के मुद्दे‎ पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। कल गुरुद्वारा पहुंचे थे कन्हैया कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पदयात्रा गुरुवार को राजधानी पटना पहुंची थी। इस यात्रा की शुरुआत गुरुद्वारा से सुबह 10 बजे हुई। उससे पहले सुबह 8:30 बजे सदाकत आश्रम कैंप में झंडोत्तोलन किया गया। 11:30 बजे गुरु का बाग कमेटी हॉल में विश्राम के बाद शाम 4:30 बजे यह यात्रा फिर से शुरू हुई। कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने के कारण कन्हैया सुबह में इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाए थे। शाम के समय पदयात्रा में शामिल हुए थे। पटना साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने भी गए थे। बीजेपी के गढ़ में कन्हैया की यात्रा कन्हैया ने कल की पदयात्रा के लिए पटना साहिब, कुम्हरार और बांकीपुर जैसे इलाकों को चुना था। ये इलाके आमतौर पर बीजेपी के मजबूत गढ़ माने जाते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं का सबसे बड़ा हब इसी इलाके में है। बड़ी संख्या में इन इलाकों में कोचिंग संस्थान हैं। जो यूपीएससी, बीपीएससी, मेडिकल, इंजीनियरिंग के अलावा, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी की तैयारी कराते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *