जिला कांग्रेस सेवा दल की सभा कांग्रेस कार्यालय झालावाड़ पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष डॉ. नंद सिंह राठौड़ ने की एवं मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल के कोटा संभाग प्रभारी महेश शर्मा, खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर एवं विशिष्ट अतिथि रामकिशन शर्मा, संजय बिवाल, डॉ. नफीस कुरेशी, ललित राठौर ने की। कोटा संभाग प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि सेवादल कांग्रेस की रीड की हड्डी है और एक अनुशासित संगठन है। इस मौके पर उन्होंने 12 जनवरी को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने बताया है कि सेवादल संगठन मजबूत विचारधारा वाला संगठन है जो देश को जोड़ने का काम करता है, समाज सेवा के माध्यम से आम जनता से जुड़ाव है। सभा में जिला मुख्य प्रशिक्षक सुरेश राठौर यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष अब्दुल नईम पठान ब्लॉक अध्यक्ष संजय जैन, आनंद काला, सत्यनारायण शर्मा, भंवरलाल मेघवाल, गणेश सोनी, राकेश चावला, राकेश भील, रघुवीर सिंह, मांगीलाल मेघवाल, बजरंग सेन, लक्ष्वर्धन सिंह राठौड़, संजीदा बानो, सलमा बानो, रहमत खान, सचिन कुमार भील रामस्वरूप मेघवाल सुरेश टेलर राकेश भील हरिमोहन यादव आदि मौजूद थे


