भास्कर न्यूज | गरियाबंद कांग्रेस ने गरियाबंद जिले में अपनी जंबो जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। 50 सदस्यीय इस नई टीम में 12 उपाध्यक्ष, 17 महामंत्री और 20 सचिव शामिल किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कार्यसमिति में 10 सदस्यों को स्थान दिया गया है। प्रदेश प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने सूची जारी की। जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा की नई कार्यकारिणी में आबिद ढेबर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वही उपाध्यक्ष पद पर तपेश्वर सिंह ठाकुर, पुष्पा साहू, राजकुमार प्रधान, पवन सोनकर, डॉ. चिराग अली, सुखचंद नेताम, ग्वालसिंह सोरी, रमेश शर्मा, कुंजल राम यादव, मेघराम बघेल, रमिज रहमान और सन्नी मेमन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री पद पर ओंकार सिंह ठाकुर, हाफिज खान, छगन यादव, लोकेन्द्र सिंह कोमर्रा, प्रह्लाद यादव, पन्नालाल ध्रुव, कमल यादव, नीरज ठाकुर, अवधेश प्रधान, चेतन सिन्हा, राजेश साहू, दिलेश्वर देवांगन, खेदू नेगी, जुनैद खान, हरिश देवांगन, सोंदर कश्यप और हबीब मेमन की नियुक्ति हुई है। सचिव पद पर सुभाष यादव, गजेंद्र साहू, दामोदर सोरी, प्रेमलाल आडिल, राजेश यादव, अजय बाजपेयी, अनुराग बांधे, वासुदेव बिसी, गेंदलाल यादव, सतीश चौरे, हरिश्वर पटेल, अशोक ध्रुव, चन्द्रभूषण चौहान, यशवंत सोरी, बिसाहु सिन्हा, राय सेन, ददेवांगन प्रधान, भूपेंद्र अवस्थी, प्रकाश कुमर्रा और कौशिक देवांगन को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हेमंत साहू, श्रवण सतपथी, सुनिता श्रीवास्तव, रोशनी गोस्वामी, जगमोहन नेताम, राजकुमारी सोनी, सुखबती तांडे, योगेश्वरी साहू, हरीश चन्द्र नागेश और धनेश्वर प्रधान को शामिल किया गया है।


