मनेंद्रगढ़ | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के तत्वाधान में ग्राम पंचायत पाराडोल, बंजी और बुंदेली में संगठन सुदृढ़ीकरण और कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने, बूथ स्तर तक विस्तार करने और ग्रामीण जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में है। संगठन को हर गांव और बूथ तक मजबूत करना प्राथमिकता है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक पार्टी का संदेश पहुंच सके। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमीर सिंह श्याम ने इसे सकारात्मक पहल बताया, जिससे गांव के कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन को मजबूती मिली। झगराखांड मंडलम अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि नेतृत्व का स्वयं गांवों में पहुंचना लोकतांत्रिक सोच का परिचायक है। बैठकों में अमीर सिंह श्याम, दीपक श्रीवास्तव, सीता देवी आयाम, देव कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, उमेंद्र सिंह, चंद्र भान सिंह, शिवनाथ सिंह, कुंवर सिंह, बलवीर सिंह, विनोद चौहान, समयलाल बैगा, सीताराम, हिरदन सिंह, राजकुमार, बलराम, मनीष, राम सिंह, राजू, लल्लू, राम गोपाल यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।


