कांग्रेस की बैठक में नगर परिषद चुनाव, मनरेगा बचाव आंदोलन और संगठन विस्तार पर चर्चा

भास्कर न्यूज | चतरा जिला कांग्रेस कमेटी चतरा की जिला राजनीतिक अफेयर्स कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव गोप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर परिषद चतरा के आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी नगर परिषद चुनाव अपने संगठनात्मक ढांचे के माध्यम से मजबूती के साथ लड़ेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को चुनाव प्रचार में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, वहीं आवश्यकता पड़ने पर अन्य दलों से सहयोग लेने पर भी सहमति बनी। बैठक में कांग्रेस मैदान के समतलीकरण एवं कार्यालय के लिए कमरे के निर्माण पर विचार किया गया तथा शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के उद्देश्य से पांच सदस्यीय समिति के गठन का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बीएलए-2 से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला कमेटी के गठन, जिला कार्यालय प्रभारी के नामांकन एवं दायित्व निर्धारण पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाव आंदोलन पर भी चर्चा की गई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम तय कर आंदोलन को मजबूती देंगे। साथ ही फरवरी के प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय धरना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नंद किशोर प्रसाद, बद्री राम, मो इमदाद हुसैन, प्रमोद कुमार दुबे, जिला परिषद सदस्य प्रसाद भुइयां, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष केशरी, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष सुबेश राम, अनुसूचित जनजाति विभाग अध्यक्ष विश्वजीत उरांव, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष सर्वण साव, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मो इकबाल अंसारी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, कार्यालय प्रभारी अज़ीमउद्दीन ख्वाजा सहित सदस्य कमल कुमार केशरी, अरुण कुमार सिंह, ओम प्रकाश पाठक, गोविंद सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, मो साबिर हुसैन, मो रियासत अंसारी, मंटू लाल दांगी, अलखदेव सिंह, प्रवील कुमार, शशि प्रमोद लाल, मो मुबारक अंसारी, मो नेसार, बलेश्वर यादव, बसुदेव यादव, आदित्य यादव, कामख्या सिंह, राम लखन सिंह, मो पप्पू रज़ा, कन्हैया कुमार यादव, मो जुलकर नैन, मो फारुख अंसारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *