कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा पर डिप्टी CM का तंज:साव बोले- इन लोगों को संविधान नहीं कांग्रेस बचाओ यात्रा निकालनी चाहिए

छत्तीसगढ़ में 8 मई को कांग्रेस संविधान बचाओ यात्रा निकालने जा रही है । हाल ही में यात्रा की तैयारी को लेकर प्रदेश के नेताओं ने बिलासपुर में एक बैठक भी की । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में केंद्र सरकार संविधान को नुकसान पहुंचा रही है इस वजह से संविधान यात्रा निकाली जाएगी। इसके जवाब में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस को घेरा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस हमेशा संविधान का उल्लंघन करती है । यह एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो संविधान का दुरुपयोग करती है । अब जब सत्ता से बाहर है तो उन्हें संविधान बचाने की याद आ रही है । छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण ने आगे कहा जब समय पड़ता है तो देश का विभाजन करते हैं और जब सत्ता से बाहर होते हैं तो भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं । जब सत्ता में रहते हैं तो जाति जनगणना का विरोध करते हैं सत्ता से बाहर आते हैं तो उसका समर्थन करते हैं। इसीलिए संविधान बचाओ की बजाय, इन्हें कांग्रेस बचाओ यात्रा निकालनी चाहिए। संविधान बचाओ यात्रा क्यों निकल रही है कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है। यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा। एआईसीसी सह-सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये एकजुट है। हम इस देश के गरीबों को लिये अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे। दुर्ग में पहले से थी तैयारी, पहलगाम हमले ने रोका कार्यक्रम पहले यह रैली दुर्ग जिले में भिलाई के कोसानाला बौद्ध भूमि में होने वाली थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संगठन ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली थीं। जिलेभर से कार्यकर्ताओं की जुटान की जा रही थी। मंच, रूट और प्रचार की सारी व्यवस्थाएं तय कर ली गई थीं। लेकिन 13 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए। इस वजह से कांग्रेस ने रैली स्थगित कर दी थी। बिलासपुर रैली में जुटेंगे बड़े नेता अब पार्टी ने बिलासपुर को नया वेन्यू चुना है। इस रैली में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता शिरकत करेंगे। इसमें भूपेश बघेल, दीपक बैज, टीएस सिंहदेव और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। रैली के जरिए कांग्रेस जनता को यह संदेश देना चाहती है कि संविधान को बचाना वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है। भूपेश बघेल पहले ही कह चुके हैं कि यह सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि देश के संविधान की लड़ाई है। अब जब नई तारीख और जगह तय हो गई है, कांग्रेस कार्यकर्ता फिर से जोश में जुट गए हैं। कांग्रेस घर-घर करेगी सम्पर्क कांग्रेस का कहना है कि ‘संविधान बचाओ रैली’ महज एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनसंवाद अभियान है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, आर्थिक असमानता और शोषण जैसे मुgद्दों पर बातचीत करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को कमजोर कर रही है और जनविरोधी नीतियों के जरिए संविधान की मूल भावना पर हमला कर रही है। इसी अभियान के तहत पार्टी प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर रैलियों के बाद घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेगी और उन्हें संविधान के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *