कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ यात्रा:बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की तैयारी, जांजगीर में बैठक कर बनाई गई रणनीति

कांग्रेस 8 मई से संविधान बचाओ यात्रा शुरू करेगी। बिलासपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसकी रणनीति बनाने के लिए जांजगीर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिलासपुर संभाग प्रभारी और पूर्व मंत्री उमेश पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिले के चारों विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया। संविधान बचाओ अभियान के तहत होने वाले इस प्रदर्शन की विस्तृत योजना तैयार की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, यह आंदोलन केवल आरक्षण तक सीमित नहीं है। यह सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए भी है। बिलासपुर का यह प्रदर्शन कांग्रेस के संघर्ष का प्रतीक बनेगा। पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि, बीजेपी सरकार आरक्षण और संविधान पर हमला कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *