कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का झारखंड में विस्तार:रांची के बाद 24 जिलों में रैली, धनबाद में प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता शामिल

झारखंड कांग्रेस ने संविधान बचाओ अभियान को राज्यव्यापी रूप दे दिया है। छह मई को रांची में हुई प्रदेश स्तरीय रैली के बाद अब सभी 24 जिलों में इसका आयोजन किया जा रहा है। धनबाद के निरीक्षण भवन प्रांगण में आयोजित रैली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और संगठन प्रवेक्षक अशोक कुमार चौधरी ने भी शिरकत की। धनबाद विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार दुबे और बाघमारा विधानसभा के प्रत्याशी जलेश्वर महतो सहित जिले के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आदिवासी हितों की बात करते हुए सरना धर्म कोड की मांग दोहराई प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि AICC की कर्नाटक बैठक में संगठन सृजन और ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान’ का प्रस्ताव पारित किया गया था। उन्होंने आदिवासी हितों की बात करते हुए सरना धर्म कोड की मांग दोहराई। इस मुद्दे पर 26 मई को घेराव का कार्यक्रम भी रखा गया है। पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि आदिवासियों की मूल पहचान के लिए सरना धर्म कोड का लागू होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस मांग को विधानसभा से पारित कर पहले ही केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *